लोरी

सो जा प्यारे नन्द दुलारे
तोपे मैं बलिहारी हो
प्राणन ते भी प्यारा लागे
हँस हँस तोपे वारी हो

चन्द्र खिलौना लाय दूँ तोहे
नित मेरो लला खेले हो
प्रेम डोरी से बाँधू तोहे रे
न्यौछावर मैं सारी हो
सो जा.....

छोटो सो होय मेरो कनुआ
छोटी सी बाँसुरिया तेरी
मोहे प्राणन ते प्यारी लागे
छवि तेरो मोहन मुरारी हो
सो जा .......

आ तोहे आँचल में रखलूँ
बुरी नज़रिया नाय लागे
मेरो छोटो सो होय गोपाला
सब देख नज़र बिगारी हो
सो जा प्यारे नन्द दुलारे
तोपे मैं बलिहारी हो
प्राणन ते भी प्यारा लागे
हँस हँस तोपे वारी हो

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून