श्रीराधा वन्दना
श्रीराधे मेरी स्वामिनी जय जय नित्य किशोरी
श्रीश्यामा नव भामिनी विदुषिणी अति भोरी
श्री प्यारी कृष्णविहरणी रानी निकुंजेश्वरी
श्रीमृदुला रस नागरी रँग रंजिनी रासेश्वरी
श्री काँचना मन मोहिनी रति विलास विनोदिनी
श्री नवले अति सोहनी नव प्राणा कृष्ण विमोहिनी
श्री भामा मन भाविनी आनंद कन्दिनी
श्री नव्या नव दामिनी कृष्ण आनन्दिनी
श्री चंचले प्रीति पुंजिनी वृंदावन प्रकाशिनी
श्री रंगिनी मृदु हँसिनी कृष्ण उर राषिणी
श्री कोमले नव बालिका प्रिय प्राण उन्मादिनी
श्री सरसे नव रंगिनी नित्य प्रीति सुवासिनी
श्री मोहिनी श्रृंगारिके कृष्ण वामांगिनी
श्री प्रवीने अनुराधिके प्रिय प्राण संगिनी
श्री रसिका नेह रंगिनी नवल रसीली नागरी
श्री मादिनी आकर्षिणी साजिनी सुख सागरी
श्री अंचला नैन चंचला कोक कलानि निपुण भामिनी
श्री वल्लभे नवल चन्द्रिके चित्त हरिणी कामिनी
श्री मानिनी रास रसीली मदन मान खंडिनी
श्री सम्पदे सुरत साजिनी रस केलि मंडिनी
श्री भूषणा चतुरंगिनी अति अवधि सौन्दर्यता
श्री माधुरी नवल भूषिणी भाव भीनी चपलता
श्री कोमले गौरांगिनी छवि चंद वदनी
श्री राषिणी मृदु भाषिणी रसिक रँग रंगिनी
श्री काँते ललिता सकल सुख स्वामिनी
श्री सौरभे सर्व गुनमणि कृष्ण उर गामिनी
श्री नेहिका नव सारिका वृंदावन चंद्रिका
श्री भामिनी पिय भामिनी नित नव आनंदिका
श्री अतुले नव कोमले ब्रजरानी निकुंजेश्वरी
श्री नित्यानंदिनी रस सरसिनी नवल ब्रजेश्वरी
श्री कौशले कृष्ण पोषिणी श्यामा अभिरामिनी
श्री नंदिनी कीर्ति चंदिनी हंसिका भामिनी
श्री अनंते नव रसिकनी चातुर्य चातुरी
श्री बंकिनी प्रीति रंगिनी माधुर्य माधुरी
श्री श्यामा नव बामा ब्रज गोपी चंद विपनी
श्री दामिनी पिय कामिनी मोहिनी मदन दवनी
Comments
Post a Comment