श्रीराधा पद धूरि

श्रीराधा पद धूलि तिहारी कबहुँ आँज लूँ नयनन माँहिं
बाँवरी की कौन समर्था स्वामिनी तुम्हरौ बल होय जाहिं
नाम तिहारो मेरी लाडली कौन समर्था मुख सौं गावै
जिस पर कृपा तिहारी किशोरी सोई तुम्हें पुकार लगावै
बाँवरी कौ रति मति दीजौ नाम तिहारे की रटन बनै
सेवा लालसा हिय उपजै किशोरी कबहुँ हिय सेवा सदन बनै

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून