हरिनाम
हरिनाम देय सदा आनन्दा
हरिनाम काटे भव फन्दा
हरिनाम ही सब सुख सागर
हरिनाम अमृत की गागर
हरिनाम ही उत्तम व्रत
हरिनाम ते कटे अनर्थ
हरिनाम कलियुग के मन्त्र
हरिनाम ही सुख का यन्त्र
हरिनाम ही बेद बखाना
हरिनाम देवे सुख दाना
हरिनाम सों पुण्य न कोय
हरिनाम सों तीर्थ न होय
हरिनाम ही सबसे ऊँचा
हरिनाम ही सार समूचा
हरिनाम शरण बधाभागी जावै
हरिनाम सों सकल निधि पावै
हरिनाम की महिमा अनन्ता
हरिनाम भज शरण लेह सन्ता
Comments
Post a Comment