भज ले राधा
भज ले ..........राधा राधा राधा
राधा नाम की डोर पकर ले कट जाए सब बाधा
गा ले.........राधा राधा राधा
राधा नाम ही सार प्रेम का राधा ही कूँजी
रट री बाँवरी नाम श्रीराधा संचय कर ले पूँजी
बने ही धनवान बाँवरी जिसने मन को साधा
भज ले......... राधा राधा राधा
करुणामयी किशोरी ऐसी हँस हँस गले लगाए
कोटि कोटि अपराध बिसारे पतितन सब अपनाए
काहे बाँवरी गठरी ढोये सब जन्मन के अपराधा
भज ले ........राधा राधा राधा
एक नाम राधा का साँचा लोभ जगति का खारी
राधा नाम सौं महके बाँवरी कबहुँ हिय फुलवारी
करुणामयी की करुणा बरसती नाम जपत ही आधा
भज ले ........राधा राधा राधा
राधा नाम की डोर पकर ले कट जाए सब बाधा
गा ले.......... राधा राधा राधा
Comments
Post a Comment