हरिहौं देयो नाम को गान

हरिहौं !!! देयो नाम कौ गान
स्वासा स्वास रटन नाम की दीजौ कृपानिधान

और न चाहूँ नाथा तुमसौं कोऊ जगत जंजाल
नाम प्रेम बस दीजौ नाथा बाँवरी जन्म जन्म कंगाल
हरिनाम का धन साँचो पाकर हो जाऊँ धनवान
हरिहौं !!! देयो नाम कौ गान

नाम की दौलत साँची नाथा स्वासा स्वासा जोड़ूँ
सद्गुरु कृपा सौं नाम सुमिर कै जगति जंजाला छोड़ूँ
हा हा नाथ बहु जन्म की पीरा आपहुँ करो निदान
हरिहौं !!! देयो नाम कौ गान

मानुस देह अमोलक पाई नाथा तुम्हरी कृपा मनाऊँ
नाम की भिक्षा दीजौ नाथा हरिनाम सौं नेहा लगाऊँ
कलियुग केवल नाम आधारा मूढ़ बाँवरी दीजौ ज्ञान
हरिहौं !!! देयो हरिनाम कौ गान

भव के फन्द छुड़ाओ नाथा बांध राखो नाम की डोर
नाम कौ प्रेम हिय निशिदिन बाढ़ै यहि बाँवरी करै निहोर
हरिनाम सौं सब कल्मष नासै न पारस कोई नाम समान
हरिहौं !!! देयो नाम कौ गान
स्वासा स्वास रटन नाम की दीजौ कृपानिधान

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून