श्रीराधा नाम परम धन
श्रीराधा नाम परम धन ऐसा मर्म न जाने कोय
नाम राधा श्याम मुरली माहिं टेरत , सुनत उन्मत होय
परम कृपालु स्वामिनी श्रीराधा करुणामयी उदार
श्रीसद्गुरु कृपा सौं पाई बाँवरी परम प्रेम कौ सार
राधा नाम रस कौ पाऊँ यहि सद्गुरु चरणन आसा
श्रीराधा नाम निकसै जिव्हा सौं जितनी चालै स्वासा
Comments
Post a Comment