हे प्राण सखे
हे प्राण सखे नवनीत हृदय
चँचल नयन नवनीत प्रिय
मम हृदय मम प्राणवल्लभ
मम प्राणनाथ मम मीत प्रिय
हे नन्दनन्दना हे ब्रजराज
मम हृदय में तुम रहे विराज
ब्रजराज कुंवर हे प्राणप्रिय
रस आतुर रसिक महारसराज
हे पीतवसने हे मुरलीधर
हे प्राण नाथ हे नटनागर
हे प्राणेश मम प्राण आधार
हे ब्रजेश धार रहे पीताम्बर
प्राणनाथ काहे विलम्ब करो
सुनो मम विरह व्यथा नाथ
हे प्राणेश बाँवरी पीर हरो
हे प्राणेश मम पीर हरो
Comments
Post a Comment