जयजय राधा वल्लभ लाल

*जयजय श्रीराधावल्लभ लाल*

*ललित भरित झरित माधुरी*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*नित्य नव खेल नव चातुरी*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*केलि प्रवीण उन्मद रसोत्सव*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*माधुरी भरित प्रत्येक वेणु रव*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*युगल माधुरी युगल श्रृंगार*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*प्रेम मूर्ति प्रेम रस सार*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*तृषित नयन ललित अनुराग*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*नित्य झरित मधुर नव राग*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*शरद कुँज वासन्ती झूलन*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*ललित श्रृंगार प्रेम रस फूलन*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*प्रेम रसार्चना मधुर रसरीति*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*दासी दीजौ चरणन प्रीति*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

*नयन निरखन मधुर रस श्रवण*
*श्रीराधावल्लभ लाल*
*बाँवरी कीजौ निज प्रीति झरण*
*श्रीराधावल्लभ लाल*

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून