जनमोत्सव बधाई

*श्रीस्वामिनी जन्मोत्सव बधाई*
***********************

गौरवामांगिनी करुणामयी श्रीस्वामिनी 
नबद्वीप विलासिनी श्रीविष्णुप्रिया नामिनी

श्रीनबद्वीप नित्य केलि नित्य नव नव विलास
श्रीगौर आंदिनी वाम अंगे करै निवास

मृदुला सरोजिनी गौरांगी गौर प्रेम प्रदायिनी
गौर प्रेम रसिकनी अति कोमल सुभायनी

नित्य नव नव विलास श्रीयुगल नबद्वीप धाम
प्रेम अवतार गौर प्रेम स्वरूपिणी विष्णुप्रिया भाम

मङ्गल मङ्गल बधाई मङ्गल मङ्गल नृत्य गान
नबद्वीप श्रीयुगल सब नागरी हृदय मान

नव नव श्रृंगार झूम नव नव हिय उल्लास 
नदिया युगल विलसत नित्य हिय कुँज करै रास

वीणा अरु मृदङ्ग बाजै मधुर मधुर नाम गान
बाँवरी यहि विनती करै राखो निज दासी जान 

श्रीयुगल नाम जिव्हा रटै श्रीयुगल केलि नित
बाँवरी दासी सेवा करै क्षणहुँ न बिसरै चित्त

जय जय नबद्वीप धाम जय जय विष्णुप्रिया गौर
दासी कबहुँ चरण राखो दुई करि जोरि करै निहोर

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून