भक्त नामावली

भक्त साँचे मुकुट मणि हरि हिय को श्रृंगार
भक्त नामावली गान ही भक्ति भरै अपार

भक्तन की नामावली सुनै जो चित्त लाय
भक्त कृपा सौं सहज ही भक्ति बेलि खिल जाय

भक्त हिय हरि वास होय भक्त होय हरिदास
भक्त कृपा अनन्य सौं कटै जगति कौ त्रास

भक्तन यश श्रवण को लोभ हरि हिय समाय
भक्त कथा हरि लोभते ऐसो मधुर सुभाय

कान देय हरि नित सुने भक्तन कौ यश गान
भक्त कथा चिंतन सौं मिलै भक्ति कौ दान

क्रीडति नित्य भक्तन हिय मुख सौं बोले हरि आप
भक्त यश कौ गायन श्रवण मेटे सकल संताप

हरि कौ निज यश सौं अधिक भक्त गान कौ प्रेम
भक्त भगवंत कोऊ भेद नाँहिं भजन कौ जेई नेम

अद्भुत भक्त नामावली होय भक्ति प्रेम कौ सार
बाँवरी यह माला रटै नित्य होय भक्ति साकार

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून