श्यामाश्याम हमारे
*प्राणधन श्यामाश्याम हमारे*
प्राणधन श्यामाश्याम हमारे
परमधन श्यामाश्याम हमारे
जगति का धन कितनो जोड़ो सँग चले न आगे
भज भज युगल कौ नाम बाँवरी भाग अमोलक जागे
निशिदिन बाढ़त धन यह सवाया इक दिन नहीं घटा रे
प्राणधन श्यामाश्याम हमारे
परमधन श्यामाश्याम हमारे
नाम धन युगल कौ जोड़ बाँवरी अपनी स्वासा स्वासा
युगल चरण विश्राम मिलेगा एक दिन हिय धार ले आसा
युगल नाम ही होय साँचो धन देव मुनि कहत बीचारे ( विचार करके)
प्राणधन श्यामाश्याम हमारे
परमधन श्यामाश्याम हमारे
बड़े भाग सौं मिली बाँवरी मानुस की यह काया
उससे घनी कृपा भई जो मिली श्रीगुरु चरणन छाया
मिट गई भटकन जन्म जन्म की सीस धरी गुरु द्वारे
प्राणधन श्यामाश्याम हमारे
परमधन श्यामाश्याम हमारे
सन्तन भक्तन कौ सँग पाया हरि गुरु कृपा अकारण
हरिनाम की औषध पाई होवै भव रोग निवारण
गुरुगौरांग की जय जयकार बाँवरी स्वासा स्वास पुकारे
प्राणधन श्यामाश्याम हमारे
परमधन श्यामाश्याम हमारे
Comments
Post a Comment