कौन विधि

रूप की ये दोऊ राशि कौन मुख कहूँ सखी
निरख निरख सखियन के नयन सिरात हैं।

भर भर लीजो दृगन माँहिं एह छब सखी
बाँवरी कहे सखियन के हिय ललचात हैं।।

ऐसो रस बरसत है युगल छवि देख सखी
नयन भर निरखूँ ऐसो हिय माँहिं आत है।

कौन विधि लिखूं छबि कोऊ विधि उपमा देयों
युगल चरण बल देय बाँवरी आपहुँ लिखात हैं।।

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून