आज श्यामा का करें सिंगार

आज श्यामा का करें सिंगार सखी री
प्यारी पावे पिया जी को प्यार सखी री

गोरे गोरे हाथन में मेहंदी लगावो री
नरम कलाइया में चूड़ी पहिरावो री
करो भोरी श्यामा को दुलार सखी री
आज श्यामा ........

नवल किशोरी जु लहँगा पहनावो री
सतरंगी प्यारी सी चुनर ओढ़ावो री
काजल नयनों में डालो धारदार सखी री
आज श्यामा ........

गल मोतियन माला पहिरावो री
अधरन पर थोड़ी लाली लगावो री
आँख भर लूँ प्यारी को निहार सखी री
आज श्यामा ........

पावों में घुँघरू चलो पहिरावो री
प्यारी को काला टीका लगावो री
सब मिलकर लो नज़र उतार सखी री
आज श्यामा को करें सिंगार सखी री
प्यारी पावे पिया जी को प्यार सखी री
पिय प्यारी पर जावो बलिहार सखी री
आज श्यामा .......

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून