श्री राधा वंदना

रसिकन के उर प्राण श्री राधा
टेरत मुरली की तान श्री राधा
प्रेम रस सिंधु समान श्री राधा
मनमोहन का मान श्री राधा

नित्य नवल किशोरी श्री राधा
नवल नागरी है भोरी श्री राधा
करत प्रियतम हिय चोरी श्री राधा
रसवर्षिणी सुनत निहोरी श्री राधा

रँग रँगीली बामा श्री राधा
परिपूर्ण कामा श्री राधा
मोहन मन अभिरामा श्री राधा
पिय हिय सुखधामा श्री राधा

आनन्द कंदिनी श्री राधा
पिय आनन्दिनी श्री राधा
निकुंज चंदिनी श्री राधा
सुरभि सुंग्धिनी श्री राधा

प्रवीणा रसकेलि श्री राधा
नवल रस बेलि श्री राधा
विलस्त भुज मेलि श्री राधा
दुलहिन नित नवेली श्री राधा

जो महिमा गावे श्री राधा
बरसत प्रेम हिय अगाधा
कट जावत जीवन की बाधा
रट मन श्री राधा श्री राधा

नित्य चरण चापत बनवारी
मोहन की आराधा प्यारी
प्रेम रस बरसत सुखकारी
सखियन पुनि पुनि बलिहारी

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

यूँ तो सुकून