मेरी राधे
*मेरी राधे*
*रँग रँगीली छैल छबीली गुण गरबीली मेरी राधे*
*मधुर सुगन्धिनी आनन्द कन्दिनी नवल चन्दिनी मेरी राधे*
*परम् पुनीता नित्य नवनीता प्रेमरस भीता मेरी राधे*
*कृष्ण आकर्षिणी प्रेमरस वर्षिणी रसिक हर्षिणी मेरी राधे*
*नवल चकोरी अतिशय भोरी तरुणी गोरी मेरी राधे*
*नवल रंगिनी कृष्ण संगिनी मृदुल अंगिनी मेरी राधे*
*हिय स्वामिनी सुरस भामिनी कन्चन कामिनी मेरी राधे*
*प्रेमरस सरिता मदनमन हरिता रसमद भरिता मेरी राधे*
*मेरी राधे मेरी राधे मेरी राधे मेरी राधे*
*जय राधे जय राधे जय राधे जय राधे*
Comments
Post a Comment