चरणन की रज कीजौ
*चरणन की रज कीजौ किशोरी*
चरणन की रज कीजौ किशोरी
चरणन की रज कीजौ
टहल महल की करै दासी बाँवरी निज चरणन रख लीजौ
चरणन की रज कीजौ........
भोर होय सौं साँझ ढले तक पाऊँ टहल तिहारी
प्राण प्यारो मेरो लाडलो लाडली प्राणन प्यारी
लाल लाडली युगल चरण की सेवा में रख लीजौ
चरणन की रज कीजौ.........
सेवा थाली बनूँ तिहारी नित्य नित्य सेवा पाऊँ
ऐसी रति मति कीजौ किशोरी चरणन ही चित्त लाऊँ
जावक जुत जुत चरण ललि के गोद मेरी रख दीजौ
चरणन की रज कीजौ.......
स्वास स्वास नाम यही गाऊँ स्वामिनी मेरी श्रीराधा
सकल वासना हिय की नासै चरणन रति बढ़ै अगाधा
बाँवरी की यही अर्ज लाडली अब मंजूरी दीजौ
चरणन की रज कीजौ........
Comments
Post a Comment