सुमिर मन बाँवरे
*सुमिर मन बाँवरे*
सुमिर मन बाँवरे राधा नाम
गावो रसना सौं आठों याम
राधा राधा नाम श्रीराधा नाम
यहि नाम जपै मोहन मुरारी
यहि नाम मुरली रहै उच्चारी
मोहन के मन प्राण श्रीराधा
नाम जपत होय पूर्ण काम
सुमिर मन बाँवरे ........
वृन्दावन का कण कण गावै
खग मृग तरु लता यहि भावै
रसिकन के उर प्राण पुकारें
राधा नाम इक श्रीराधा नाम
सुमिर मन बाँवरे........
यहि नाम सकल प्रेम की पूँजी
यहि नाम मदन मन की कूँजी
यहि नाम परम् प्रेम कौ सार
यहि नाम बसावै हिय धाम
सुमिर मन बाँवरे राधा नाम
गावो रसना सौं आठों याम
राधा राधा नाम श्रीराधा नाम
Comments
Post a Comment