श्री रस वन की जै जै

श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

रव रव में बजती यहाँ वेणु
पावन रसिक चरण की रेणु
श्रीरसिकन की जै जै श्रीसखियन की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

हर रसना पर राधा नाम
प्रेम का पावन है यह धाम
श्रीखग मृगन की जै जै श्रीशुक पिकन की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

रेणु लिए युगल श्रृंगार
रसिक जनन की यही आधार
श्रीमणि रत्न की जै जै श्रीललित नयन की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

वेणु गाए नव नव गीत
पवन में गूँजे प्रेम संगीत
पुहुप पल्लव की जै जै खग खग कलरव की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

रस सिन्धु श्रीयमुना रानी
गिरि गोवर्द्धन रस की खानी
सघन विपुल वैभव की जै जै नित मधुरा माधव की जै जै
श्रीरस वन की जै जै श्रीनिधिवन की जै जै

Comments

Popular posts from this blog

भोरी सखी भाव रस

घुंघरू 2

वृन्दावन धाम की महिमा